AdvertisementPunjab Government
PanchkulaPunjab News: आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच, 221...

Punjab News: आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच, 221 फीट रावण का होगा दहन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः भगवान श्री राम के नाम, उनके आदर्शों, संस्कारों एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्राइसिटी की सबसे विशाल एवं प्राचीन संस्थाओं में शुमार आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब, सेक्टर-5, पंचकुला इस वर्ष अपना 46वां भव्य रामलीला मंचन करने जा रहा है। रामलीला को लेकर क्लब की ओर से कोव होटल, सेक्टर-5, पंचकुला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा जी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्राइसिटी निवासियों के समक्ष रामलीला की ऐसी भव्य एवं आकर्षक प्रस्तुति पेश की जाएगी, जिसे दर्शकों ने पहले न देखा होगा और न सुना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला में आधुनिक तकनीक, भव्य सेट, आकर्षक लाइट इफेक्ट्स और नए दृश्यों का विशेष समावेश किया गया है। उनका उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप कंसल जी ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के साथ-साथ संस्था सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी कड़ी में 12 अक्टूबर को पांच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी दर्शाता है।

रामलीला के निर्देशक पवन शर्मा जी ने बताया कि इस वर्ष ऐसे भव्य एवं आधुनिक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों को सिनेमा हॉल में फिल्म देखने जैसा अनुभव देंगे। उन्होंने बताया कि इस बार तीन स्टेज का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे एक दृश्य से दूसरे दृश्य के बीच का ब्रेक काफी कम होगा और मंचन लगातार एवं प्रभावशाली बना रहेगा। मंच की खूबसूरती को विशेष लाइट इफेक्ट्स, भव्य सेट एवं आकर्षक दृश्य सज्जा से और निखारा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कई ऐसे नए दृश्य तैयार किए गए हैं, जिन्हें ट्राइसिटी के दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।

क्लब के महासचिव अमित गोयल ने बताया कि इस वर्ष दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकुला में 221 फुट ऊंचे भव्य रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन होने वाला यह आयोजन रामलीला मंचन का विशेष आकर्षण रहेगा और बड़ी संख्या में ट्राइसिटी निवासी इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।

क्लब के प्रचार सचिव श्री रविश गौतम ने बताया कि इस वर्ष न्यू जेनरेशन के बच्चों एवं युवाओं को रामलीला से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। AI तकनीक का इस्तेमाल करते हुए WhatsApp एवं Instagram सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष कैंपेन चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल कैंपेन को युवाओं और बच्चों की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर रामलीला से जुड़ी आधुनिक एवं आकर्षक सामग्री देखकर बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा रामलीला से जुड़ने के लिए उत्साहित हुए हैं और इस वर्ष कई नए कलाकार भी संस्था के साथ जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि परंपरा और आधुनिक तकनीक के इस मेल के माध्यम से रामलीला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की भव्य रामलीला का मंचन 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकुला में किया जाएगा। वहीं 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन, इसी मैदान में 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...