Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: स्कॉर्पियों से टकराई सवारियों से भरी PRTC बस, मची चीख...

Punjab News: स्कॉर्पियों से टकराई सवारियों से भरी PRTC बस, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फिरोजपुर रोड़ पर बने एलिवेटिड पुल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, एनएच की गाड़ी पीबी 10 एच यू स्कॉर्पियों का पीआरटीसी की बस पीबी (13 बी यू 4401) के साथ एक्सीडेंट हो गया। घटना के दौरान बस सवारियों से भरी हुई थी। इस घटना को लेकर सवारियों में चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार बस पठानकोट से सिरसा जा रही थी। इस दौरान फिरोजपुर रोड़ पर यह हादसा हो गया। घटना के दौरान एनएच की गाड़ी रिफ्लेक्टर लगाने का काम कर रही थी। इस दौरान भीषण हादसे में स्कॉर्पियो की बस से टक्कर के बाद डिवाइड से पार करके दूसरी सड़क पर गिर गई।

घटना में स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और वाहनों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -