HomePunjabJalandharJalandhar News: स्कूलों बसों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें...

Jalandhar News: स्कूलों बसों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बसों में फायर सेफ्टी, मेडिकल किट सहित पाई गई खामियां

जालंधर, ENS: सविधान चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूल बसों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस दौरान बस चालकों द्वारा नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल विकास की ओर एक पत्र जारी हुआ था। ऐसे में बाल विकास की टीम के साथ मिलकर नियमों की उल्लंघना करने वाले बस चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कई बसों में कैपेसिटी से ज्यादा बच्चे पाए गए और कई वाहनों में फायर सिस्टम सहित अन्य सिस्टम में कमी पाई गई।

इस दौरान वाहनों में खामियां पाए जाने पर उक्त वाहनों के चालान काट दिए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी। वहीं ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ भी मुहिम जारी है। ऐसे में कई ई-रिक्शा को जब्त भी किया जा चुका है। दूसरी ओर बाल विकास अधिकारी ने कहाकि पेरेंट्स बच्चों को स्कूल बसों में सेफ्टी के लिए भेजते है। पेरेंट्स चाहते है कि उनके बच्चे सेफ्टी से स्कूल जाए और सेफ्टी से ही घर आए। ऐसे में आज पुलिस के साथ मिलकर यह मुहिम चलाई गई। इस दौरान जांच में पाया कि कुछ बस चालकों के पास दस्तावेज मौजूद नहीं थी।

किसी बस में महिला कर्मी नहीं पाई गई, पॉल्यूशन, फायर सिस्टम एक्सपायर होना, मेडिकल किट ना होना, ओवर बच्चों का बस में सफर करना आदि खामियां पाई गई। ऐसे में बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम निरंतर जारी है, लेकिन स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण मुहिम को रोका गया था। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से काफी असर पड़ेगा। अधिकारी ने कहा कि स्कूलों के प्रिंसीपल को डिप्टी कमिशनर दफ्तर में बुलाकर हिदायतें भी जारी की जा चुकी है। इस दौरान स्कूल प्रिंसीपल से बसों की जांच करने की अपील की गई। इसी के साथ महिला कर्मी का बस में होना जरूरी है। उन्होंने कहाकि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -