HomePunjabJalandharJalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर...

Jalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर ट्राली, हादसे के बाद 3 किमी. तक लगा लंबा जाम

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक में फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली की आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैम्पर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

हादसे में गनीमत यह रही कि सिलेंडर से भरे कैंपर से कोई सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बलजीत सिंह ने कहाकि उसका ड्राइवर मनी ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने पहले सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारी। जिसके बाद खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली 2 हिस्सों में बंट गई। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर बने पिल्लर से बचाव रहा, नहीं तो ट्रैक्टर ट्राली फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती थी।

इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैंपर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने नशा किया हुआ था। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुल के ऊपर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। जिसे एबुलेंस की मदद से एचपी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -