HomePunjabLudhianaPunjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर...

Punjab News: लुटेरों का आतंक, साइकिल सवार व पैदल जा रहे राहगीर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होता नजर आ रहा है। लगातार वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला लुधियाना के वार्ड नंबर 1 स्थित अमन नगर इलाके से सामने आया है। जहां  बाइक सवार दो बदमाशों ने महज 2:30 मिनट के अंदर दो अलग-अलग लोगों को लूट लिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की यह करतूत साफ नजर आ रही है।

पहली वारदात:  दो बाइक सवार बदमाश आते हैं और अपनी बाइक एक साइकिल सवार के आगे लगाकर उसे रोक लेते हैं। बदमाश उसे हथियार दिखाते हैं और डरा-धमका कर उसके पास मौजूद पैसे छीन लेते हैं। वीडियो में पीड़ित साइकिल सवार हाथ जोड़कर बदमाशों से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता नजर आ रहा है। लूटपाट करने के बाद जब बदमाश मुड़कर जाने लगते हैं, तो पीड़ित दोबारा उनके पीछे जाकर अपना मोबाइल वापस करने की गुहार लगाता है।

दूसरी वारदात: बदमाश साइकिल सवार को लूटने के बाद वहां से वापस जाने ही लगते हैं कि तभी रास्ते में पैदल आ रहे एक अन्य युवक पर उनकी नजर पड़ती है। वे तुरंत अपनी बाइक रोककर उसे घेर लेते हैं। बदमाश डरा-धमका कर उस युवक से जो भी है निकाल दे कहते हैं और उसके पास से 5000 रुपये नकद, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और जरूरी कार्ड्स लूट कर वहां से फरार हो जाते हैं।

कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था परिवार
पैदल आ रहे जिस दूसरे युवक को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया उसकी पहचान बंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बंटू पेशे से एक होजरी सुपरवाइजर है जो हाल ही में कामकाज के सिलसिले में गुड़गांव शिफ्ट हुआ था। वह रेलवे स्टेशन से उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। वह लुधियाना अपने परिवार से मिलने और उन्हें अपने साथ गुड़गांव ले जाने के लिए आया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही अमन नगर में वह बेखौफ लुटेरों का शिकार हो गया।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -