.
LudhianaPunjab News: पुलिस मुस्तैदः शहर में टीमों ने की किरायेदारों की वेरिफिकेशन,...

Punjab News: पुलिस मुस्तैदः शहर में टीमों ने की किरायेदारों की वेरिफिकेशन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः त्यौहारी सीजन करीब आते ही पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर शहर और बाहरी इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नाके लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। साथ ही किरायेदारों की वेरिफिकेशन का काम भी जोरों पर है ताकि आम जनता की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि सब-डिवीजन में कुल 5 नाके लगाए गए हैं। जिनमें सराभा नगर, पीएयू (PAU), हैबोवाल और लाडोवाल शामिल हैं। इसके अलावा 3 अलग-अलग टीमें किरायेदार वेरिफिकेशन के लिए फील्ड में उतारी गई हैं। हर स्टेशन नाके पर 4 से 6 और चेकिंग टीमों में 8 से 10 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए है। अधिकारी ने बताया कि अक्सर बाहर से आकर रहने वाले किरायेदारों का पिछला रिकॉर्ड पता नहीं होता इसलिए इस वेरिफिकेशन से यह साफ हो सकेगा कि उनका बैकग्राउंड क्या है और वे आजकल क्या कर रहे है।

मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने और बाद में प्रशासन के पास आने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस चेकिंग के साथ-साथ मकान मालिकों को भी जागरूक कर रही है। उनसे अपील की है कि किरायेदार रखने से पहले अपने नजदीकी सांझ केंद्र में जाकर उनकी डिटेल जरूर दर्ज करवाएं ताकि उनकी प्रॉपर वेरिफिकेशन हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार...

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने...

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दरअसल, स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग से...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह में ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक परेशानी का सामना...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार होटल के पास देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क...

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल...