Girl in a jacket
HomeBreaking NewsPunjab News: पुलिस ने भगोड़े आरोपी का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Punjab News: पुलिस ने भगोड़े आरोपी का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः थाना औड के अंतर्गत आते क्षेत्र में पुलिस और एक भगोड़े के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में भगोड़ा अमन घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। दरअसल, पुलिस रिकवरी के लिए पुलिस गांव के औड थाना अंतर्गत बुहारा नहर से गरचा की तरफ जब आरोपी अमन को लेकर पहुंची तो आरोपी चलाकी से उस जगह से पिस्टल निकालकर ले आया और पुलिस पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर किए और उसके बाद पुलिस की गोली आरोपी अमन के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ की घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रमुख डा. मेहताब सिंह, एसपी डा. मुकेश, सीआईए प्रभारी जरनैल सिंह और औड़ थाना प्रमुख नरेश कुमारी भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

जिला पुलिस प्रमुख मेहताब सिंह ने बताया कि 4 मार्च को सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को रुकने का इशारा किया था, लेकिन आरोपी अमन ने इस दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की जिसके बाद अमन को बीते दिन सिटी थाना नवांशहर में गिरफ्तार किया गया था और आज उसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

सिटी पुलिस स्टेशन, नवांशहर की पुलिस पार्टी अमन को बुहारा से गरचा नहर पर दबाकर रखे गए पिस्तौल को बरामद करने के लिए ले गई थी, जहां अपराधी ने पिस्तौल से गोली चला दी, जो एसएचओ की गाड़ी पर जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली अमन के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि अमन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी के खिलाफ पहले भी 11 मामले दर्ज थे, जिनमें से 9 एनडीपीएस के मामले थे और वह भगोड़ा होने के कारण पुलिस को वांछित था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -