LudhianaPunjab News: विवादों में घिरी पुलिस, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर डंडे...

Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारने और नगदी छीनने के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना मेहरबान के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी मतेवाड़ा में पुलिस कर्मचारियों पर एक व्यक्ति से कथित मारपीट करने और उसका मोबाइल व नकदी छीनने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित बलविंदर सिंह निवासी गांव रोड़ ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर लुधियाना को दी है। पीड़ित का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कई घंटे तक चौकी में बैठाए रखा।

बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए सुबह करीब 10 बजे चौकी मतेवाड़ा पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, पुलिस कर्मचारियों ने उसके कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडों से वार किए। उसने बताया कि पुलिस ने उसे रात करीब 8 बजे छोड़ा। इसके बाद उसने 12 नवंबर को सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल फोन और 27 हजार रुपए की नकदी भी छीन ली, जो उसे वापस नहीं की गई।

मामले को लेकर थाना मेहरबान के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है। वह इस समय रैली में ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे थाने पहुंचकर मामले की जांच शुरू करेंगे। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती गांव में मारपीट का मामला...

‘डेथ पॉइंट’ बना बाइपास टी-प्वाइंट, एक और की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर-सुखोमाजरी बायपास स्थित टी-प्वाइंट पर लगातार हो रहे...

Shruti Haasan ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने...

फिल्म ‘रामायाण’ को लेकर छिड़ी बहस, NCP ने मराठी में रिलीज करने की रखी मांग

मनोरंजन: रणबीर कपूर की रामायण इन दिनों बॉक्स ऑफिस...

Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आए...

‘डेथ पॉइंट’ बना बाइपास टी-प्वाइंट, एक और की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर-सुखोमाजरी बायपास स्थित टी-प्वाइंट पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। महज...

Punjab News: सचिन पायलट बोले-जल्द करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान, सिर्फ आप से कांग्रेस का है मुकाबला, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट...

Shruti Haasan ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति हासन ने नेहा धूपिया और अंगद...