हैरानी की बात, बाजार में सस्ते दामों में बिकने लगा चोरी का सामान
लुधियानाः जिले के टिब्बा थाना के अधीन आते पुनीत नगर में चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विश्कर्मा दिवस के दिन फैक्टरी से चोर हौजरी का सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक करोड़ से अधिक रुपए का सामान 2 गाड़ियों में भरकर चोर लेकर फरार हो गए। घटना देर रात 2 बजे हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बांस के डंडे की मदद से चोर दीवार फांदकर फैक्टरी मे घुसा। जिसके बाद चोर ने गेट खोलकर अन्य साथियों को गाड़ी सहित फैक्टरी में बुला लिया।
इस दौरान चोर फैक्टरी से डीवीआर, सहित भारी मात्रा में सामान लोड करके 2 गाड़ियों में लेकर फरार हो गए। फैक्टरी मालिक का आरोप है कि उनकी फैक्टरी से चोरी हुआ सामान बाजार में बिकने लगा है। घटना के दौरान चोरी की वारदात में इस्तेमाल औजार छोड़कर चोर फरार हो गए। इस दौरान चोर महंगी मशीनों का सामान और एसी भी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फैक्ट्ररी से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि चोर गाड़ी भरकर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे है।
घटना को अंजाम दर्जन भर चोरों द्वारा दिया गया। चोर फैक्टरी के दरवाजे तोड़कर बोलैरो और टाटा 407 में आकर घटना को अंजाम दिया गया। फैक्टरी मालिक का कहना हैकि दीवाली की रात पूजा करके वह घर चले गए थे। जिसके बाद भाईदूज के दिन फैक्टरी में आए तो देखा फैक्टरी से सारा सामान लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान जब रिकार्डिंग चैक की तो देखा कि गाड़ी भरकर चोर फैक्ट्ररी से सामान लेकर फरार हो गए। चोर छत से दाखिल हुए। छत पर नाबालिग द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, नाबालिग के पैर के निशान मौजूद है। फैक्टरी में अब कोई सामान नहीं बचा। सर्दियों का सारा सामान चोर ले गए। इस दौरान खो के बोरे भी चोर ले गए। चोरों द्वारा फैक्टरी में भरे सारे रैक खाली कर दिए गए।
