LudhianaPunjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने...

Punjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली में 8 से 10 स्ट्रीट डॉग्स की हालत संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हो गई है। लोगों को आशंका है कि दिवाली और विश्वकर्मा दिवस की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जहरीली वस्तु खिला दी। इलाका निवासियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में कुत्तों की हालत लगातार बिगड़ी है। कई के मुंह से झाग निकल रहा है, जबकि कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इनमें 20 से 25 दिन के पिल्ले भी शामिल हैं। कुत्ते गलियों में बेसुध घूम रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद अब तक प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। मोगा की एक एनजीओ ने बीती रात अपने स्तर पर पशु चिकित्सक बुलाकर उनका इलाज शुरू करवाया। डॉक्टर ने कुत्तों को ड्रिप समेत जरूरी उपचार दिया, लेकिन उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इलाका निवासी गौरव भाटिया ने बताया कि बीती शाम कई कुत्ते अचानक बेसुध हालत में घूमते दिखाई दिए।

कुछ दीवारों से टकरा रहे थे। उनकी सांसें तेज चल रही थीं और मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि कुत्तों को स्लो पॉइजन दिया गया है। वहीं, मनमीत सिंह ने बताया कि दिवाली की रात कुत्तों की हालत खराब नहीं थी, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे बिगड़ती गई। शुरुआत में बीमारी की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का संदेह सामने आया। इलाका निवासी हरप्रीत ने मांग की कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान की जाए।

निगम की सेहत शाखा के डाक्टर विपुल मल्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास कोई शिकायत आई नहीं है लेकिन यदि किसी ने ऐसा किया है तो बहुत गलत है। मामले की जांच करवानी चाहिए और आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में SPCA की सदस्य पूजा जैन ने कहा कि यदि कुत्तों को किसी ने कोई जहरीला पदार्थ दिया है तो यह बहुत दुख बात है। मैं ग्राउंड लेवल पर कर्मचारी भेज कर मामले की जांच करवाती हूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दरिंदगी की हदें पार: बच्ची से किया दुष्कर्म

अश्लील रील से प्रेरित हो दिया घटना को अंजाम  शाहजहांपुर।...

बड़ा हादसाः सेना की पलटी गाड़ी, 9 जवान घायल, देखें वीडियो

चेवेल्लाः तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले स्थित चेवेल्ला मंडल में...

PM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का आया बयान, बोले – ‘वो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री...

Tanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम...

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की...

दरिंदगी की हदें पार: बच्ची से किया दुष्कर्म

अश्लील रील से प्रेरित हो दिया घटना को अंजाम  शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में 'इंस्टाग्राम' पर अश्लील रील देखने...

बड़ा हादसाः सेना की पलटी गाड़ी, 9 जवान घायल, देखें वीडियो

चेवेल्लाः तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले स्थित चेवेल्ला मंडल में आज भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,...

PM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का आया बयान, बोले – ‘वो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सरेआम खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने...

Tanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम से करोड़ों रुपये के गहने चोरी हो गए। चोर ने...