LudhianaPunjab News: महंगाई की मार, 8 तक बढ़ें दूध के दाम

Punjab News: महंगाई की मार, 8 तक बढ़ें दूध के दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड वेरका के दूध की विभिन्न वैरायटी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमतें आज सुबह से पंजाब, आसपास के क्षेत्रों और दिल्ली-एनसीआर में लागू हो गई। दूध के दामों में यह एक साल से भी कम समय में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले मई में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के आदेश के मुताबिक वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट 1 से 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं।

इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। वेरका ने इससे पहले 14 मई को दूध के दाम बढ़ाए थे। तब दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध के रेट में भी 20 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई थी। वेरका ने फुल क्रीम दूध के दाम 4 रुपए, टोंड दूध के 2 रुपए, गाय के दूध के 4 रुपए और डबल टोंड दूध के 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

गाय के दूध के 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 31 से बढ़ाकर 33 रुपए की गई है। इस तरह प्रति लीटर कीमत में 4 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, फुल क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर पैकेट पर 2 रुपए बढ़ाए गए हैं, जो प्रति लीटर के हिसाब से 4 रुपए की बढ़ोतरी है। दूसरी ओर, अमूल ने इन चारों वैरायटी के दूध के दाम क्रमशः 4, 2, 3 और 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। चारों वैरायटी की बढ़ोतरी का औसत निकालें तो वेरका ने करीब 3 रुपए प्रति लीटर और अमूल ने करीब 2.75 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। यानी औसतन वेरका की बढ़ोतरी अमूल के मुकाबले 25 पैसे प्रति लीटर ज्यादा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

कई घर जलकर हुए राख अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश...

Punjab News: 2 नेताओं ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

अमृतसरः आप पार्टी की ओर से बीते दिन 31...

Punjab News: Heera Medical Store पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, फिरौती से जुड़ा मामला

तरनतारन: भिखीविंड शहर के खेमकरण रोड पर स्थित 'हीरा...

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक की मौत,देखें वीडियो

कैबिन में फंसा चालक जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल राजमार्ग...

बड़ा हादसाः ट्रक सहित 23 वाहनों की टक्कर, 14 की मौत, कई भारतीय शामिल, देखें वीडियो

फुजैराहः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में देर...

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

कई घर जलकर हुए राख अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के दूरदराज स्थित पारसी-पारलो कस्बे में...

Punjab News: 2 नेताओं ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

अमृतसरः आप पार्टी की ओर से बीते दिन 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें राजासांसी से एक्ट्रेस...

Punjab News: Heera Medical Store पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, फिरौती से जुड़ा मामला

तरनतारन: भिखीविंड शहर के खेमकरण रोड पर स्थित 'हीरा मेडिकल स्टोर' पर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने...

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर में एक की मौत,देखें वीडियो

कैबिन में फंसा चालक जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल राजमार्ग पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण...