गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में बीओपी चंदूवडाला के इलाके में रात करीब 9:10 बजे संदिग्ध ड्रोन देखा गया। जिसके बाद तलाशी में गांव दिदोवाल के पास खेत से 1,013 ग्राम हेरोइन मिली।
आपको बता दें पंजाब पुलिस की ADS टीम ने बीओपी चंदूवडाला के क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु का पता लगाया। साथ ही इसकी सूचना तुरंत सीमा सुरक्षा बल (BSF) को दी गई, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान गांव दिदोवाल के पास एक खेत से पीले रंग का पैकेट बरामद किया गया, जिसमे 1,013 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किसके इशारे पर यह नशीला पदार्थ भेजा गया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

