Himachal Govt
LudhianaPunjab News: संदिग्ध हालात में विवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप,...

Punjab News: संदिग्ध हालात में विवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल जसियां रोड इलाके में 22 वर्षीय महिला रजनी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका 2 महीने की गर्भवती थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते भारी हंगामा किया है। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष ने विवाद के बाद बेटी को मारकर फंदे से लटकाया है क्योंकि शव के घुटने जमीन पर टिके हुए थे और चुन्नी से फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मायके से पहुंचे भाई शिवम निवासी बीआरएस नगर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। शिवम ने कहा कि मुझे शाम करीब 6 से 6:30 बजे जीजा का फोन आया कि रजनी ने फंदा लगा लिया है। जब मैंने पूछा कि तुमने उसे फंदे से नीचे उतारा या अस्पताल लेकर गए, तो उसने बेरुखी से कहा नहीं हम बॉडी नहीं उतारेंगे ऐसे ही लटकी रहेगी। जब मैं करीब आधे-पौने घंटे में पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो मेरी बहन का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। ससुराल का कोई भी व्यक्ति दुखी नहीं था सब ड्रामा कर रहे थे। उल्टा वे हमारे साथ बहस और झगड़ा करने लगे, जिस हालत में बहन लटक रही थी साफ दिख रहा है कि उसे मारकर लटकाया गया है। हमारी मांग है कि पूरे ससुराल परिवार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

भाई ने आगे बताया कि ससुराल में मृतका की सास और तीन देवर हैं। पति एक ऑटो-पार्ट्स फैक्टरी में काम करता है और शादी के बाद से ही घर में आए दिन विवाद और कलह रहती थी।

अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बिलखती मां माया देवी ने ससुराल वालों पर सीधे कत्ल की साजिश का आरोप लगाया। मां माया देवी ने रोते बताया शनिवार रात को दामाद का फोन आया था। वह बेबुनियाद बातों को लेकर मुझ पर गलत इल्जाम लगा रहा था और मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जब मेरी बेटी रजनी ने अपने पति को रोका कि मेरी मां को गाली मत दो तो दामाद ने उसे धमकी दी कि तुझे छत से नीचे फेंक दूंगा।

सोमवार शाम को हमें खबर मिली कि बेटी खत्म हो गई। जब हमने जाकर देखा तो मेरी बेटी के घुटने जमीन/बेड से लगे हुए थे। चुन्नी के सहारे कोई घुटनों के बल बैठकर कैसे जान दे सकता है उन्होंने पहले मेरी बेटी को मारा और फिर खुद को बचाने के लिए फंदे पर टांग दिया। मेरी फूल जैसी बेटी की एक छोटी बच्ची है और पेट में 2 महीने का बच्चा था। हमें इंसाफ चाहिए, इन कातिलों को फांसी होनी चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की तफ्तीश कर रहे जांच अधिकारी एएसआई अमर सिंह थाना हैबोवाल ने बताया हमें सूचना मिली थी कि हैबोवाल स्थित एक घर में महिला का शव पंखे से लटक रहा है। सूचना मिलते ही एसएचओ साहिब और हमारी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतका के पति को पुलिस ने तुरंत राउंड-अप (हिरासत में) कर लिया है और उससे पूछताछ कर रहे है। मायके पक्ष के बयानों और पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कानूनी धाराएं जोड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चोरों का आतंकः घर में घुस बाइक की चोरी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में चोरी और लूट की घटनाओं में...

Punjab News: स्वास्थ्य केंद्र में गोली चलने से महिला डॉक्टर घायल

गुरदासपुर: बरहामपुर शहर के एक प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में...

बस एक्सीडेंट कवर कर रहा Media का Helicopter क्रैश, 3 की मौत, देखें वीडियो

वाशिंगटनः अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बेहद दर्दनाक...

Punjab News: गणपति पंडाल से पंखा चोरी, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में गणपति उत्सव के दौरान एक चोरी...

Punjab News: 30 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Punjab News: चोरों का आतंकः घर में घुस बाइक की चोरी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में चोरी और लूट की घटनाओं में आए दिन एक के बाद एक सामने आ रही है।...

Punjab News: स्वास्थ्य केंद्र में गोली चलने से महिला डॉक्टर घायल

गुरदासपुर: बरहामपुर शहर के एक प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में बैठक के दौरान एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लाई गई...

बस एक्सीडेंट कवर कर रहा Media का Helicopter क्रैश, 3 की मौत, देखें वीडियो

वाशिंगटनः अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक जानलेवा बस दुर्घटना की...

Punjab News: गणपति पंडाल से पंखा चोरी, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में गणपति उत्सव के दौरान एक चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। एक...