लुधियानाः बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों में पुलिस की ओर से आज कॉसो ऑपरेशन चलाया गया। इस कॉसो ऑपरेशन में हॉट सपॉट इलाकों की जांच की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड पर चिट्टी कालोनी, बिहारी कालोनी सहित अन्य हॉट सपॉट इलाकों में दबिश दी गई।
इस दौरान बस स्टैंड के अंदर सिविल लाइन के सभी थानों, इंटेलिजेंस टीम सहित अन्य थानों की पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहाकि पहले भी इन इलाकों में दबिश दी जा चुकी है। ऐसे में आज फिर से यहां पर चैकिंग की गई।
दरअसल, कई बार यहां लूटपाट, नशा करने की शिकायतें आती थी। ऐसे में बसों में नशे की सप्लाई की शिकायत को लेकर बसों की जांच की गई। वहीं कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ नौजवानों को राउंडअप किया गया है। इस दौरान पार्किंग एरिया की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई शहर के अन्य हलकों में भी की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नशा और क्राइम पर रोक लगाना है।

