.
FirozpurPunjab News: ANTF का बड़ा एक्शन, 30 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर...

Punjab News: ANTF का बड़ा एक्शन, 30 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने सीमा पार सक्रिय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 किलो 672 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने 3 तस्करों को हेरोइन की खेप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हेरोइन की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वरना कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अनमोलप्रीत सिंह उर्फ अनमोल, निवासी कसूरी गेट फिरोजपुर, 22 वर्षीय आकाश सिंह उर्फ आकाश, निवासी गुलाम पत्तरा, हाल संत कबीर नगर फिरोजपुर और 25 वर्षीय अंशप्रीत सिंह उर्फ अंश, निवासी मछली मंडी, राजघाट फिरोजपुर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि अनमोलप्रीत और आकाश आईटीआई कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अंशप्रीत निजी आर्किटेक्ट के पास सहायक है। बरामद कार अंशप्रीत के नाम पर पंजीकृत है। यह कार्रवाई एडीजीपी एएनटीएफ पंजाब नीलाभ किशोर के मार्गदर्शन, एआईजी ऑपरेशंस अश्वनी गोत्याल के निर्देश और एसपी एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू की निगरानी में की गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान स्थित कुख्यात तस्कर शाह पठान की ओर से भेजी गई थी।

खेप को थाना सदर फिरोजपुर के अधीन गांव आलीके के क्षेत्र में एक स्थानीय तस्कर ने प्राप्त किया था। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीमों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध हुंडई वरना कार को रोककर तलाशी ली। कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएनटीएफ थाना एसएएस नगर में एफआईआर नंबर 177, दिनांक 10 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों तथा गांव आलीके में खेप प्राप्त करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...

भारतीय सेना में लैफिटनेंट बनेगा ऊना के सलोह का नितिन जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: कड़ी मेहनत,दृढ़ इच्छाशक्ति व अनुशासन के बल पर...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...

Punjab News: उफान पर उज्ज और जलालिया दरिया, सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पठानकोट के...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी ने चंडीगढ़ की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम के  सहयोग से...