FirozpurPunjab News: इस दिन होगा Blackout, बजेगा एयर रेड सायरन

Punjab News: इस दिन होगा Blackout, बजेगा एयर रेड सायरन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले में 27 नवंबर की रात अचानक सायरन बजेंगे और कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह किसी हवाई हमले या सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर पंजाबभर में होने वाली सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का हिस्सा होगा। पंजाब सरकार की ओर से 27 नवंबर 2026 को रात 8 बजे पूरे राज्य में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। फिरोजपुर में यह अभ्यास शहर के सिविल अस्पताल के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सहायक कमिश्नर हिमांशु अंडर ट्रेनिंग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सायरन से होगी। यह सायरन दो मिनट तक हाई-लो पिच में बजेगा। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि अस्पतालों और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। अभ्यास के समापन पर ऑल क्लियर का संकेत दिया जाएगा। इसके लिए दो मिनट तक लगातार हाई पिच पर सायरन बजाया जाएगा। मॉक ड्रिल में केवल ब्लैकआउट ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का भी विभिन्न विभागों की ओर से अभ्यास किया जाएगा।

सहायक कमिश्नर हिमांशु ने स्पष्ट किया कि यह नियमित सिविल डिफेंस अभ्यास है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति या हवाई हमले जैसी परिस्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि सायरन सुनकर या ब्लैकआउट देखकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही घबराएं। यह किसी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा नहीं है। बैठक में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन परमिंदर सिंह थिंद, स्टोर सुपरिंटेंडेंट अनीश गुप्ता, सेना और पुलिस के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल...

मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति को दिए जा रहे अनेक लाभ

चंडीगढ़: मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति...

वन विभाग के 831 पदों के लिए PST 23 नवंबर से, 16,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर...

Punjab News: 3 महीने से लापता युवक के परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में तीन महीने से लापता 28 वर्षीय...

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पवित्र धूने पर नवाया शीश ऊना,सुशील पंडित: जिला...

Punjab News: CASO ऑपरेशन के तहत सरकारी क्वार्टरों में चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस की ओर से ऑपरेशन CASO  के तहत नए बस स्टैंड के पीछे स्थित सरकारी क्वार्टरों में अचानक...

मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति को दिए जा रहे अनेक लाभ

चंडीगढ़: मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में अनेक प्रकार...

वन विभाग के 831 पदों के लिए PST 23 नवंबर से, 16,424 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर एवं फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पीएसटी का आयोजन 23...