फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड पर गांव जंगा वाला मोड़ के पास 2 गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में हादसे में कुल 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक जंगा वाला मोड़ पर महिंद्रा पिकअप और दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई।
इस घटना में गाड़ियों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं घटना को लेकर पता चला है कि दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद ट्रक के साथ भी टक्कर हुई। गनीमत यह रही कि हादसे में बड़ा नुकसान होने से बचाव रहा। इस घटना में एक गाड़ी सड़क के पास बनी झाड़ियों में घुस गई तो दूसरी गाड़ी सड़क पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाई गई। वहीं महिंद्रा पिकअप की गाड़ी का टायर फट गया।

