AdvertisementPunjab Government
PhagwaraPunjab News: सुखदीप वालिया पर हुए हमले को लेकर नेताओं में रोष,...

Punjab News: सुखदीप वालिया पर हुए हमले को लेकर नेताओं में रोष, SP को सौंपा मांग पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा/राजेश कुमारः यूथ अकाली दल के शहरी प्रधान सुखदेव सिंह वालिया पर 27 सितंबर को हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। नेताओं का कहना है कि मामले मे 8 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल बादल के शहरी इलाका इंचार्ज रणजीत सिंह खुराना और देहाती हलका इंचार्ज राजेंद्र सिंह चंदी की अगुवाई में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ता द्वारा आज एसपी फगवाड़ा को मांग पत्र सौंपा गया।

नेताओं ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान हलका इंचार्ज खुराना और चंदी ने बताया कि बीती 27 सितंबर को गुरु सिमर सिंह, प्रदीप सिंह और विशु घई द्वारा सुखदीप सिंह वालिया की हवेली में जबरदस्ती दाखिल होकर उसे जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटे मारी गई। इस हमले में उनकी टांग तोड़ दी गई और जान से मारने की धमकियां दी गई। रणजीत सिंह खुराना ने कहा कि इस संबंध में एसएचओ फगवाड़ा, डीएसपी फगवाड़ा, एसपी फगवाड़ा और एसएसपी कपूरथला को पहले भी लिखित और ईमेल के माध्यम से शिकायतें दी जा चुकी है।

लेकिन घटना को लेकर 8 दिन बीतने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अकाली नेताओं ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ बनती कानूनी धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक व मेडिकल सबूत सुरक्षित किया जाए तथा पीड़ित और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं अकाली नेताओं ने एसपी मेजर सिंह से एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी के कारणों की जांच करने की मांग भी की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की...