.
LudhianaPunjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़,...

Punjab News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे Couple का हाईवोल्टेज ड्रामा, मारा थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मानवाधिकार संगठन (मालवा जोन) की प्रधान कमलजीत कौर के दफ्तर में कपल घरेलू विवाद सुलझाने और समझौता करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। इस दौरान उनकी बहस हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के की मां ने पंचायत में आरोप लगाया कि लड़की किसी के साथ भाग रही थी।

यह सुनते ही पत्नी आगबबूला हो जाती है। वह गुस्से में अपने पति से कहती है- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी, बता किसके साथ भागी थी। इतना कहते ही पत्नी पूजा भड़क उठती है। वह अपने पति को कॉलर से पकड़ लेती है और जोरदार दो थप्पड़ जड़ देती है। लड़की का नाम पूजा रानी है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ के गांव पिंडारी की रहने वाली है। लड़का मंजिंदर सिंह लुधियाना का ही रहने वाला है। वह चुप्पकी गांव में स्थित फैक्ट्री में काम करता है। दोनों पहले एक ही जगह काम करते थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली।

पूजा रानी की यह दूसरी शादी है। लड़के के परिवार का आरोप है कि पूजा छिपकर अपने पहले पति के पास जाती है। इसके अलावा वह अपनी बेटी से भी मिलने जाती है, जिसे लेकर घर में कलेश रहता है। विवाद के दिन लड़के की मां ने यह तक कह दिया कि पूजा किसी और के साथ भागने की फिराक में थी। दूसरी तरफ पूजा का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। उसने विशेष रूप से अपनी जेठानी पर आरोप लगाया है कि वह उसे बिना बात के तंग करती है और घर में विवाद पैदा करती है। फिलहाल, इस थप्पड़ कांड के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और गहरी हो गई है। दोनों ने पंचायती तौर पर तलाक ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का शव बरामद, 2 दिन से था लापता

अमृतसरः अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंद्रांवाला की महिला...

Punjab News: दंपती को घेरकर लूटपाट करता एक आरोपी काबू, 2 फरार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में बुजुर्ग दंपती से कथित लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में NSNIS में साइकिलिंग कोच पर FIR दर्ज, लगा POCSO एक्ट, देखें वीडियो

पटियाला: पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) में साइकिलिंग कोच Maxat Ayezbayev के खिलाफ नाबालिग खिलाड़ी...

गेस्ट हाउस में साधु की जमकर की छित्तर परेड, विधवा-निसंतान से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, देखें वीडियो

मथुराः धर्म की नगरी वृंदावन में साधु हिम्मत गिरी को लोगों ने गेस्ट हाउस में काबू किया और उसकी...

जल्द अमेरिका दौरे पर जाएंगे PM Modi, डोनाल्ड ट्रंप के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर जा सकता है। प्रधानमंत्री का यह दौरा फ्लोरिडा में 14 और...