HoshiarpurPunjab News: आंगनवाड़ी वर्करों को सरकार ने दी राहत, MLA का आया...

Punjab News: आंगनवाड़ी वर्करों को सरकार ने दी राहत, MLA का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए विधायक ब्रहम शंकर जिंपा ने शुक्रवार को 8 आंगनवाड़ी वर्करों और 38 आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनवाड़ी कर्मचारियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

विधायक जिंपा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा विभाग का काम बेहद महत्वपूर्ण है और पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को पारदर्शी ढंग से भरकर सरकारी सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और सरकारी तंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसी कड़ी के तहत लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद विकास और जन कल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम लोगों को समय पर और बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने नव-नियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पार्षद सुरिंदर कुमार, प्रवीण सैनी, सीडीपीओ रविंदर कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अमेरिका में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी, जानें कारण

नई दिल्ली: पूरे अमेरिका में उड़ानों पर रोक लगने...

इंडस्ट्रियल एरिया में फटा ऑक्सीजन टैंकर, कई इमारतों को नुकसान, देखें वीडियो

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फैक्टरी परिसर...

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए...

Punjab News: दादी का अंतिम संस्कार नहीं होगा आज, अमृतपाल सिंह नहीं आएंगे बाहर, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अमृतपाल...

अमेरिका में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी, जानें कारण

नई दिल्ली: पूरे अमेरिका में उड़ानों पर रोक लगने के कारण 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं।...

इंडस्ट्रियल एरिया में फटा ऑक्सीजन टैंकर, कई इमारतों को नुकसान, देखें वीडियो

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फैक्टरी परिसर में खड़ा ऑक्सीजन टैंकर फट गया। टैंकर के फटने से...

प्रॉपर्टी डीलर का गोलियां मारकर कत्ल, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

गोहानाः सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा हत्याकांड में पुलिस ने...

अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद समरीन का आशीष से जुड़ा नाम, कहा- कहानियां बनाने वालों पर केस करूंगी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर लगातार चर्चा में हैं।...