फिरोजपुरः जीरा में एक्टिवा और स्कॉर्पियो के बीच सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद के बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं परिजनों ने इस सड़क हादसे को लेकर हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर हलका जीरा में एक्टिवा बाइक सवार और स्कार्पियो के बीच सड़क दुर्घटना हुई थी। ऐसे में पुलिस का कहना है कि यह हादसा है या हत्या इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी जीरा के पुलिस अधिकारी जसविंदर बराड़ ने बताया कि उन्हें एक हादसे की सूचना मिली थी और उनकी टीम मौके पर पहुंची तो सूचना मिली कि हादसे के दौरान एक रजत नामक युवक की मौत हो गई है।
पुलिस का कहना हैकि स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थाने में आ चुकी हैं और मोहल्ले में उनके बीच आपसी दुश्मनी चल रही थी। जिसके कारणों का पता लगाया जा रहा है कि युवक की मौत हुई है या यह एक सड़क हादसा है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.