JalandharPunjabi Singer Daler Mehndi के बाद Maninder Buttar ने BJP कैबिनेट मंत्री...

Punjabi Singer Daler Mehndi के बाद Maninder Buttar ने BJP कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के शो के दौरान हुए बवाल को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं इस मामले में अब पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्‌टर की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, हाल ही में गायक मीका ने वीडियो जारी करके कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर बुट्‌टर के विवाद को लेकर खुलासा किया था। जिसके बाद विवाद को लेकर अब मनिंदर बुट्टर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें मंत्री ने दलेर मेहंदी को फटकारते हुए कहा था- मनिंदर बुट्‌टर यहां से पिटकर गया था।

इस पर बुट्‌टर ने कहा है कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर मेरे शो में कुछ हुआ था तो उसका वीडियो जारी करिए। मनिंदर बुट्टर ने करीब 10 मिनट का लाइव वीडियो शेयर कर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से उनके गांव में अखंड पाठ चल रहा था, जिस वजह से वह चुप थे और कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब वह सभी का जवाब देंगे। मनिंदर ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि आपने ही मंच पर आकर मुझे पहाड़ी टोपी पहनाई थी। उसे पहनकर ही मैंने पूरा शो किया था। बुट्टर ने कहा- आपने मेरे पिता को इसमें घसीटा, यह सही नहीं है।

वह सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। उन्हें तो कुछ पता भी नहीं। मुझे बहुत बुरा लगा। मनिंदर ने याद दिलाते हुए कहा- साल 2019 में मैंने उसी जगह शो किया था। उस वक्त यही मंत्री स्टेज पर आए थे और उन्होंने खुद मुझे पहाड़ी टोपी पहनाई थी। मैंने अपना डेढ़ घंटे का पूरा शो उसी पहाड़ी टोपी को पहनकर किया था। बुट्टर ने मंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा- मैं हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं कि आप मेरा वह पूरा शो अपलोड कर दें, ताकि दुनिया देखे कि मनिंदर कहां गलत है? आज तक मैंने कोई अश्लील या हथियारों वाला गाना नहीं गाया है और न ही किसी का दिल दुखाया है।

मनिंदर ने कहा- आप मेरे पिता की उम्र के हैं। एक एजुकेशन मिनिस्टर होकर स्टेज से मेरे और मेरे पिता के बारे में ऐसे शब्द बोलना आपको शोभा नहीं देता। मेरे पिता इंटरनेट की दुनिया से बहुत दूर हैं। फिर भी उन्हें इस विवाद में घसीटा गया, जिसका उन्हें बहुत बुरा लगा है। मंत्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए मनिंदर ने कहा- मेरा तो कोई मुकाम ही नहीं है। मैं तो एक छोटा सा आर्टिस्ट हूं। दलेर पाजी जैसे लीजेंड के साथ ऐसा हो रहा है तो मुझे तो आप जान से ही मार दोगे! अगर मैं आपको कहीं अकेला मिल गया तो क्या आप मेरी जान ले लेंगे? बता दें कि 18 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। वह मंच पर खुद न गाकर केवल लिपसिंक कर रहे थे। इससे नाराज मंत्री ने कहा था- आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे, गाएंगे क्या?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: LIG फ्लैट में पुलिस की Raid, महिलाओं सहित 8 काबू, नशा बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

हूतियों के सामने झुका सऊदी, जंग रोकने के लिए दिया ऑफर

नई दिल्ली: ईरान समर्थित हूती विद्रोही इस समय लगातार...

Punjab News: पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कमांडो जवान घायल, 25 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती हल्का डेरा बाबा नानक ने...

दिल्ली में हुई Meharchand Polytechnic College की 129वीं गर्वनिंग बॉडी बैठक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गर्वनिंग बॉर्ड...

Punjab News: LIG फ्लैट में पुलिस की Raid, महिलाओं सहित 8 काबू, नशा बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने फ्लैट में रेड की। मिली जानकारी...

Punjab News: गुरुद्वारे के गेट पर नौजवान ने चलाई गोलियां, प्रमुख के नाम फेंकी धमकी भरी चिट्‌ठी, देखें वीडियो

लुधियानाः जगराओं के गांव गगड़ा में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक बदमाश ने गोलियां चलाईं।...

हूतियों के सामने झुका सऊदी, जंग रोकने के लिए दिया ऑफर

नई दिल्ली: ईरान समर्थित हूती विद्रोही इस समय लगातार सऊदी पर हमला कर रहे हैं। हूती विद्रोहियों के सामने...

Punjab News: पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कमांडो जवान घायल, 25 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती हल्का डेरा बाबा नानक ने गांव शिकार माछियां में रात 9 बजे 20 से 25...