जलालाबादः पंजाब असेंबली इलेक्शन को लेकर राज्य का पॉलिटिकल पारा अपने पीक पर है। ऐसी चर्चा है कि फरवरी और मार्च 2027 के बीच कभी भी इलेक्शन का अनाउंसमेंट हो सकता है। इस बीच पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व MLA रमिंदर आवला ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
कांग्रेस के पूर्व MLA रमिंदर आवला अकाली दल में शामिल हो गए हैं। रमिंदर आवला जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व MLA हैं। सुखबीर बादल लगातार जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2019 से 2022 तक पंजाब विधानसभा में जलालाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले रमिंदर सिंह आवला ने अक्टूबर 2019 के उपचुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार राज सिंह डिब्बीपुरा को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। यह सीट शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी, जिसे बादलों का अभेद्य गढ़ माना जाता था। आपको बता दें आवला को सुखबीर बादल ने पार्टी में ज्वाइन करवाया है।