जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 129वीं गर्वनिंग बॉर्ड बैठक 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई। यह बैठक दिल्ली में स्थित चित्रगुप्त रोड पर डी.ए.वी मैनेजिंग कमेटी के ऑफिस में डी.ए.वी की अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष एस. के. सपोरी उपाध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, महासचिव अजय सूरी, सचिव रमेश लीखा, डेविएट के प्रिंसिपल संदीप विज, नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अनूप कुमार, कॉलेज स्टाफ के प्रतिनिधि डॉ. संजय बंसल, मीना बंसल, गुरविंदर सिंह जे.टी.एस इंचार्ज और प्रिसिंपल डॉ. जगरुप सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से तकनीकी शिक्षा निदेशक और तकनीकी बोर्ड के प्रतिनिधि के तौर पर सरकारी पॉलिटेक्निक बडबर के प्रिंसिपल भी शामिल हुए। विशेष प्रतिनिधि के तौर पर उपाध्यक्ष अनिल राव ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र केे पाठ के साथ हुई। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने डॉ. पूनम सूरी और बाकी सभी सदस्यों का स्वागत किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने पॉवरपॉइंट के जरिए से कॉलेज के वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

डॉ. पूनम सूरी और सभी सदस्यों ने कॉलेज की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियों के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह को बधाई दी। इस मौके पर मंथन कार्यक्रम लंच एंड लर्न के बारे में भी बताया गया। डॉ. जगरुप सिंह ने कॉलेज का वार्षिक बजट इस दौरान प्रस्तुत किया। इस बजट को सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी स्वीकृति दी। इसके अलावा 1 जनवरी 2027 से लेकर 31 दिसंबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए बनाई गई गर्वनिंग बॉडी को भी सर्वसम्मति के साथ मंजूरी मिली। अंत में शांति पाठ के साथ बैठक खत्म हो गई।