अमृतसरः अमृतसर में पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है, जो खुद लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हैं। ये मामला अमृतसर के सुल्तानविंड रोड का है, जहां बी-डिविजन पुलिस स्टेशन के पास एक पुलिसकर्मी को बिना नंबर प्लेट वाले स्कूटर पर देखा गया।
जबकि पुलिस आम लोगों को गाड़ी के कागजात पूरे रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत देती है। वहीं खुद पुलिसकर्मी का बिना नंबर प्लेट वाले स्कूटर को चलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पुलिसकर्मी पर ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई होगी या मामला सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित रहेगा। लोगों का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और पुलिस कर्मियों को भी ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। अब यह देखना बाकी है कि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस या पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।

