मुबंईः दीवाली के त्योहार के दौरान, पूरे राज्य में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ऐसी ही घटना पवन गढ़ स्थित मंत्री गणेश नाइक के सरकारी बंगले में आग लगने की सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आशंका है कि यह आग बंगले में लगे एक एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है।
View this post on Instagram
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। हालांकि, आग से बंगले को कितना नुकसान पहुंचा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच, आग लगने के सटीक कारणों की जांच चल रही है। अधिकारी यह भी पता लगाएंगे कि क्या एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट इसके लिए जिम्मेदार था।
घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ अधिकारी भी जांच में जुट गए है। बंगले में आग लगने से धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है। ऐसे में आग लगने से बंगले से धुआं बाहर आने लगा, जिससे दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
