PathankotPunjab News: चुनावी सरगर्मियां हुई तेज, आम उम्मीदवार ने निकाला रोड शो,...

Punjab News: चुनावी सरगर्मियां हुई तेज, आम उम्मीदवार ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः आम आदमी पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के बाद पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में अब तक आप पार्टी की ओर से 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इसी के चलते आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर स्वर्ण सिंह सलारिया ने टिकट मिलने के बाद पार्टी का हाई कमान का धन्यवाद करने के लिए एक भव्य रोड शो का आयोजन किया।

जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने फूलों की वर्षा कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर स्वर्ण सिंह सलारिया का स्वागत किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए सुजानपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि उन्होंने टिकट मिलने के बाद पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एक छोटी सी काल दी थी।

जिसके बाद आज यह रोड शो निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा इसके बाद आम आदमी पार्टी के अलग-अलग विंग इसी तरह से लगातार रोड शो निकालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यों को देखते हुए पंजाब की जनता एक बार फिर पंजाब की बागडोर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को सौंपने जा रही है। उन्होंने सुजानपुर क्षेत्र के वोटरों को यह भरोसा दिया कि आने वाले समय में सुजानपुर विधानसभा को एक विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने इस रोड शो में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

नर्सरी मैनेजमेंट पर तीन हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा आयोजित

चंडीगढ़: अमरूद उत्कृष्टता केंद्र, भूना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) द्वारा...

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 350...

Punjab News: प्रीत नगर में नौजवान पर हमला करके 2 लाख लूटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

पीड़ित ने बहन की शादी के लिए इकट्ठे किए थे पैसे पठानकोटः जिले में लूटपाट और हमले होने की घटनाएं...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार...

Jalandhar News: भाजपा नेता तरुण चुघ का कांग्रेस पर पलटवार, मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी, देखें वीडियो

सोनिया गांधी की किताब को लेकर किए खुलासे जालंधर, ENS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में...