PathankotPunjab News: Gun Point पर महिंद्रा XUV छीनकर आरोपी फरार, खूफिया एजेंसियों...

Punjab News: Gun Point पर महिंद्रा XUV छीनकर आरोपी फरार, खूफिया एजेंसियों ने जारी किया हाई-अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जम्मू नेशनल हाइवे स्थित पठानकोट के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर कार लूटने की घटना सामने आई है। वहीं इस वारदात को लेकर खूफिया एजेंसियों ने हाई-अलर्ट जारी किया है। खूफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी को पठानकोट से जम्मू-कश्मीर के कठुआ की ओर लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्क है और पूरे इंटर-स्टेट बॉर्डर व नेशनल हाईवे पर हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लूटी गई कार सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 है। पीसीआर जम्मू की ओर से जारी अति-आवश्यक चेतावनी के मुताबिक, लूटी गई गाड़ी बमियाल के रहने वाले व्यक्ति की है। गाड़ी का नंबर PB35AA-9902 बताया जा रहा है। थाना सुजानपुर प्रभारी अरुण शर्मा ने लूट की वारदात की पुष्टि की है। जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 (R FWD W10), डीजल वेरिएंट 2017 मॉडल कार नंबर PB35AA-9902 बमियाल के रहने वाले व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। कार मालिक की पहचान के बाद खूफिया एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

अज्ञात बदमाशों ने गनपॉइंट पर ड्राइवर से गाड़ी छीनकर ले जाने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत हाईवे पर नाकाबंदी, पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू हाईवे पर स्थित सभी पुलिस नाकों, पीसीआर टीमों और संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया है। हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों, विशेषकर सफेद रंग की XUV500 गाड़ियों की बारीकी से जांच करने और संदिग्ध गाड़ी को घेरकर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कार भारत-पाक सीमा से सटे बॉर्डर इलाके की है। संभावना है कि इस वारदात को नशा तस्करों ने अंजाम दिया हो, लेकिन मामले की जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। यह वारदात थाना सुजानपुर क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार को ले जाने वाले हथियारबंद लोग कौन हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

नर्सरी मैनेजमेंट पर तीन हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा आयोजित

चंडीगढ़: अमरूद उत्कृष्टता केंद्र, भूना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) द्वारा...

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 350...

Punjab News: प्रीत नगर में नौजवान पर हमला करके 2 लाख लूटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

पीड़ित ने बहन की शादी के लिए इकट्ठे किए थे पैसे पठानकोटः जिले में लूटपाट और हमले होने की घटनाएं...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार...

Jalandhar News: भाजपा नेता तरुण चुघ का कांग्रेस पर पलटवार, मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी, देखें वीडियो

सोनिया गांधी की किताब को लेकर किए खुलासे जालंधर, ENS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में...