ChandigarhKejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी जरूरत

चंडीगढ़ः भाजपा के दिल्ली में स्थित दफ्तर में आज शिरोमणि अकाली दल- भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन हो गया है। ऐसे में अकाली दल के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पटाखे फोड़े जा रहे है। वहीं अरविंद केजरीवाल का इस गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। केजरीवाल ने आप पार्टी के गठबंधन और अकाली-भाजपा के गठबंधन में अंतर बताया।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी की गठबंधन मावां-धीयां के साथ है, एससी समाज, किसानों और पंजाब के व्यापारियों के साथ गठबंधन है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी पंजाब के विकास के लिए काम कर रही है। लेकिन दूसरी ओर अकाली दल और भाजपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते है तो कभी अलग हो जाते है, अब फिर एक साथ आ गए है। ऐसे में पंजाब के लोग देख रहे हैकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 70 सालों से खराब किए गए पंजाब को ठीक करने की कोशिश की है।

वहीं दूसरी ओर अमृतसर से कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला ने भी अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर निशाने साधे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पुरातन गठजोड़ है। लेकिन इस गठजोड़ का कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। औजला ने कहा कि इस गठजोड़ का अब अकाली-भाजपा पार्टी को पंजाब के लोगों को जवाब देना होगा, कि जो झूठ दोनों पार्टियों ने बोला है, ऐसे में वह बताए कि पहले जो बोला गया था, वह झूठा था या जो अब बोला गया है वह झूठ है। उन्होंने कहाकि असल में दोनों पार्टियां कमजोर थी, जिसके कारण दोनों पार्टियों को एक-दूसरे की जरूरत पड़ी।

इससे पहले दोनों पार्टियां अकेले में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही थी। ऐसे में दोनों पार्टियों के एक-साथ आने का मतलब है कि दोनों पार्टियों के हक में पंजाब के लोग नहीं है, इसलिए दोनों मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 दिंसबर को मोगा रैली में शामिल होने पर औजला ने कहा कि वह पहले भी 3 बार पंजाब दौरे पर आ चुके है, लेकिन पंजाब को कुछ नहीं दिया। इस दौरान करतारपुर कोरिडोर खोले जाने पर कहा कि वह खुद भी लोकसभा में कोरिडोर खोलने की मांग कर चुके है। इसी के साथ बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कहा कि वह जो लोग सजा पूरी कर चुके है, उन्हें अब रिहा कर दिया जाए। कांग्रेस पर दोनों पार्टियों के एक साथ आने पर कुछ असर दिखाई नहीं देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर...

Jalandhar News: आज मेन चौक पर एकजुट होंगी अकाली-भाजपा, देखें वीडियो

गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउसमेंट पर जिला प्रधान का...

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की...

Punjab News: गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री सोंद ने सुखबीर को याद दिलाया DNA टेस्ट वाला बयान, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा से मांगा 750 से अधिक किसानों की शहादत का जवाब मोगाः जिले में 26 नवंबर गांव नथुवाला जदीद में...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले में भांगी चो के पास स्थित बक्कर घाट से एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतिका...

Jalandhar News: आज मेन चौक पर एकजुट होंगी अकाली-भाजपा, देखें वीडियो

गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउसमेंट पर जिला प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...