GurdaspurPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी का शव बरामद, गोली लगने...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी का शव बरामद, गोली लगने की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के गांव माण कौर बाईपास के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल है और मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल का शव गांव माण कौर बाईपास के नजदीक मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। विनोद कुमार पठानकोट के सुजानपुर में वायरलेस पर ड्यूटी में तैनात थे। मौजूदा समय में वह फिल्लौर ट्रेनिंग पर गए थे।

वापसी पर उन्होंने अपने भाई को फोन किया कि वह माणकौर बाईपास पर खड़े हैं। उन्हें वहां से घर ले जाएं। यह उनकी परिजन से अंतिम बातचीत थी। परिजन के मुताबिक, जब भाई उन्हें लेने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंचा तो विनोद कुमार वहां मौजूद नहीं थे। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने आसपास उनकी तलाश शुरू की, जिसके दौरान रास्ते में ही विनोद कुमार का शव पड़ा मिला। परिजन का कहना है कि किसी अज्ञात हमलावर ने विनोद को गोली मारी है। परिवार के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कुमार को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उन्हें गोली कैसे लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, गुरदासपुर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं एसएसपी आदित्य का कहना है कि परिवार ने गोलियां लगने की बात कही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Mehrchand Polytechnic College के Pharmacy विभाग ने BLS कार्यशाला का किया आयोजन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी विभाग की...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज गुरदासपुर...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में...

Mehrchand Polytechnic College के Pharmacy विभाग ने BLS कार्यशाला का किया आयोजन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी विभाग की अध्यक्ष और डॉ. जगरुप सिंह के नेतृत्व में बीएलएस कार्यशाला...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रखा नींव पत्थर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज गुरदासपुर के गांव तिब्बड में 27.37 करोड़ रुपए की लागत से...

Jalandhar पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, समरसता संकल्प यात्रा में होंगे शामिल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा आज...

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, ज्योतिर्मठ के पास जमीन से 10KM की गहराई में था केंद्र

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर...