गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज गुरदासपुर के गांव तिब्बड में 27.37 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने उद्घाटन के अवसर पर भगवंत मान सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि गांव में पिछले कई सालों से सीवरेज की समस्या थी, जिसे रमन बहल ने सरकार के समक्ष उठाया और लोगों की मुश्किल को समझा, जिससे अब गांव के लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से रमन बहल को वोट डालने के लिए बोला। साथ ही कहा कि पिछले चुनाव में रमन बहल हार गए थे फिर भी वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से करोड़ों रुपए की योजना लाकर गांव में विकास करवा रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार आप लोग जरूर रमन बहल को वोट डाले, जिससे गांव में विकास की रफ्तार को ओर मजबूत किया जा सके।
उधर, पत्रकारों के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रस में शामिल होने की बात पर मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि वह कहीं भी जाए कुछ नहीं हो सकता, जिन्होंने गुटका साहिब पकड़ कर झूठी कसम खाई है, लोग सब जानते है।
