.
LudhianaPunjab News: Imperial Hotel में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: Imperial Hotel में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पक्खोवाल स्थित इंपीरियल होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सतवंत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सतवंत का होटल में 12 बजे चैक आउट होना था। ऐसे में जब उन्हें चैक आउट के लिए फोन किया तो सतवंत ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद कर्मी द्वारा 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 508 में जाकर दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज ना आने पर मास्टर की से दरवाजा खोला तो कमरे में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होटल के कर्मी ने कहा कि वह ढाई सालों से यहां पर काम करते है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी इंपीरियल होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी के कमरे से शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सुसाइड केस लग रहा है।

दूसरी ओर, मृतक सतवंत के बेटे समरदीप का कहना हैकि पिता इंग्लैंड में रहते थे। इस दौरान पिता की बहनों (बुआ) ने पिता को प्रॉपर्टी के झूठे केस में फंसाकर उन पर एफआईआर दर्ज करवा दी। जिसके बाद पिता पर उनके द्वारा काफी प्रेशर डाला गया। ऐसे में एफआईआर में उसका नाम भी नामजद किया गया। उन्होंने कहा कि आज इंग्लैंड के नंबर पर बात हो रही थी। जिसके बाद आज होटल के कर्मियों का फोन आया और कहा कि वह हिलजुल नहीं रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी है।

बेटे ने कहा कि सराभा नगर में 300 गज का घर है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। यह घर पिता के नाम पर है। बेटे ने कहा कि पिता के साथ आखिरी बार बीते दिन शाम 5 बजे बात हुई थी। घटना स्थल से पिता की मौत से पहले सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्होंने सारी घटना का जिक्र किया है और उन्हें 5 से 6 लोगों ने मौत के लिए मजबूर किया था। सुसाइड केस में 5 से 6 लोगों का नाम लिखा हुआ है। ऐसे में बेटे को भी नहीं पता कि पिता इंग्लैंड से कब लुधियाना पहुंचे। बेटे ने पिता की मौत को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना हैकि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वह पिता का अतिंम संस्कार नहीं करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियार से किया कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय...

Jalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों की जान का खतरा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मेले को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां...

प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

इस मामले में Pranit More ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, रखी ये मांग

नई दिल्ली: 370 रुपये के बिरयानी विवाद को लेकर...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच: घर में घुसकर की तोड़फोड़, नकदी और गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम...

जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियार से किया कत्ल

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब तेजधार हथियार से हमला कर कैदी...

Jalandhar News: सोढल मेले में बिना गेट के लगे झूले बने लोगों की जान का खतरा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल मेले को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। वहीं मेले को लेकर मैदानों में...

प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त...

इस मामले में Pranit More ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, रखी ये मांग

नई दिल्ली: 370 रुपये के बिरयानी विवाद को लेकर अब प्रणित मोरे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। कॉमेडियन ने अपने...