Punjab Govtपंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे...

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: Anindita Mishra

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, अनिंदिता मित्रा ने आज बताया कि ये शिविर ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027’ के दौरान मतदाताओं को विभिन्न चुनाव संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि वे ‘प्रारूप मतदाता सूची’ में अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें तथा नए पंजीकरण, विवरण में सुधार या अन्य संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन जमा करवा सकें।

मित्रा ने बताया कि एसएसआर 2027 के तहत नए पंजीकरण के लिए पात्रता की तिथि 1 जनवरी, 2027 निर्धारित की गई है। कोई भी नागरिक, जो इस तिथि को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, वह ‘फॉर्म नंबर 6’ भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन करने का पात्र है।

एसएसआर के बारे में जानकारी देते हुए मित्रा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की प्रक्रिया 11 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा ‘अंतिम मतदाता सूची’ 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बिजली की तारे चुराता नौजवान काबू, मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल फाटक के पास बिजली की तारें...

Mehrchand Polytechnic College के विद्यार्थियों को पंजाब का करोड़पति Quiz के प्रति किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरुक...

Punjab News: 752 पेटी शराब और बीयर से भरा ट्रक काबू, चालक गिरफ्तार

फरीदकोटः शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए...

Jalandhar News: बिजली की तारे चुराता नौजवान काबू, मां ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोढल फाटक के पास बिजली की तारें चोरी करते नौजवान को लोगों ने काबू किया है। इस...

Mehrchand Polytechnic College के विद्यार्थियों को पंजाब का करोड़पति Quiz के प्रति किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया। पंजाब सरकार के...

Punjab News: 752 पेटी शराब और बीयर से भरा ट्रक काबू, चालक गिरफ्तार

फरीदकोटः शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने शराब से भरा ट्रक काबू किया। पुलिस ने...

Punjab News: जुगाड़ू रिक्शा को लेकर वाहन चालक परेशान, ट्रांसपोर्ट अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

होशियापुरः शहर और आसपास के इलाकों में जुगाड़ू रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या ने जहां व्यवसायिक वाहन चालकों की...