.
KapurthalaPunjab News: 2 भाईयों पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, एक की...

Punjab News: 2 भाईयों पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, एक की मौत, दूसरा घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला: जिले के गांव बिशंनपुर जट्टानों में देर रात पुरानी रंजिश के कारण बाइक पर आए 2 हमलावरों ने 2 भाइयों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा पुत्र सोढी निवासी बिशंनपुर जट्टानों के रूप में हुई है। घायल छोटे भाई का नाम हरशदीप है। घायल को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मौके से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने खाली खोल और अन्य निशान अपने कब्जे में ले लिए हैं। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पीड़ित माता ने बताया कि लवप्रीत का गांव के कुछ लोगों से पहले भी झगड़ा चल रहा था।

वे लगातार धमकियां दे रहे थे। इसी डर के कारण उसने अपने बेटे को रिश्तेदारों के पास गांव से दूर रखा हुआ था। वह खुद भी समय-समय पर उसे मिलने जाती थी। मंगलवार को जब लवप्रीत ने फोन करके मुझे घर आने के लिए कहा तो मैंने भी इनकार कर दिया। इसके बावजूद जब वह गांव पहुंचा तो किसी को पता नहीं चला और हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया। डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल मामले में राज्यपाल से मिले CM Mann, देखें Live

चंडीगढ़ः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह...

Jalandhar News: अवैध माइनिंग को लेकर गरमाया मामला, MP Channi की कार्रवाई पर AAP इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में कुछ समय पहले पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नकोदर हलके में अवैध...

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रह चुके रामनाथ कोविंद की...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शरारती अनंसरों द्वारा...

पन्नू की हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता को अमेरिकी संघीय अदालत सुनाएगी सजा

वाशिंगटनः अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार...