Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: सांसदों के बाद टूट सकते है 50 विधायक, राजा वडिंग...

Punjab News: सांसदों के बाद टूट सकते है 50 विधायक, राजा वडिंग ने किया अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सांसदों को शामिल करके BJP यह न सोचे, उन्होंने Punjab फतेह कर लिया

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों ने आज पार्टी छोड़ दी है। हालांकि 3 सांसद आज दिल्ली भाजपा दफ्तर में पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं दूसरी ओर सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, राजा वडिंग ने अरविंदर केजरीवाल को सचेत किया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने आप पार्टी को सलाह दी है कि वह सचेत रहे, क्योंकि हो सकता है कि उसके 50 विधायक भी जल्दी ही भाजपा में शामिल हो जाएं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी ने इन लोगों को राज्यसभा सीट दी। इन लोगों की कोई विचारधारा नहीं थी। ऐसे में यह संभव था कि वह अलग होंगे, यह तो होना ही था। वडिंग ने कहा कि मुझे तो डर है कि ऐसे ही अब आप पार्टी के 50 विधायक भी न चले जाएं। यह तो केवल सांसद गए हैं। वडिंग ने कहा कि आप पार्टी को ऐसे लोगों को राज्यसभा भेजना चाहिए था, जिनकी विचारधारा उन्हें पता थी।

उन्हें कार्यकर्ताओं को यह सीट देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, वैसे भी इन राज्यसभा सांसदों की पंजाब में कोई कीमत नहीं है। ऐसा माल चाहें भाजपा के पास चला जाए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वडिंग ने कहा कि इस घटनाक्रम से अन्य पार्टियों को भी सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी लोगों को बड़े पदों की जिम्मेदारियां दें, उसके पहले उनकी विचारधारा की जांच कर लें। इन राज्यसभा सांसदों को शामिल करके भाजपा यह न सोचे कि उन्होंने पंजाब फतह कर लिया है, क्योंकि इन सांसदों से वैसे भी पंजाब में नफरत ही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -