HomeGovernment NewsCM नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से NEET तैयारियों की समीक्षा...

CM नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से NEET तैयारियों की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई, 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। प्रदेशभर में नीट (यूजी) परीक्षा के लिए 175 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के निकट अभिभावकों के ठहरने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को समय पर केंद्र तक पहुंचने में बाधा न आए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा जिला स्तर पर भी कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति परीक्षार्थियों को भ्रमित न कर सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस तैनात की जाएं तथा पार्किंग स्थलों का पूर्व निर्धारण किया जाए। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए भी मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आयोजित सीईटी परीक्षा के सफल प्रबंधन की केंद्र सरकार द्वारा सराहना की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्य करते रहें तथा यातायात प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए। जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए डायल 112 सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है। बैठक में जानकारी दी गई कि नीट (यूजी) परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -