LudhianaPunjab News: एक माह पहले विदेश से लौटे नौजवान ने की खुदकुशी,...

Punjab News: एक माह पहले विदेश से लौटे नौजवान ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओ के गांव कोठे पोना में प्रेम विवाह करने वाले युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर ससुराल घर में ही जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवक ने वीडियो में अपने द्वारा जान देने के लिए ससुराल और सास को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में जगरांव थाना सदर की पुलिस ने सास-ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगराओं के गांव कोठे पोना के रहने वाले 23 वर्षीय अमनिंदर सिंह पुत्र परमिंदर सिंह और जगराओ के गांव रसूलपुर की रहने वाली अमनदीप कौर एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का परिवार शादी के पक्ष में नहीं था। अंततः 12 जुलाई 2024 को दोनों का विवाह हो गया। शादी के बाद अमनिंदर इंग्लैंड चला गया। अप्रैल माह में वापस आने पर उसकी पत्नी अमनदीप कौर किसी झगड़े के कारण अपने पैतृक गांव रसूलपुर चली गई। जिसके बाद अमनिंदर अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए रसूलपुर गांव गया, जहां पत्नी और ससुराल वालों के साथ उसकी लड़ाई हो गई।

इस पर परेशान होकर अमनिंदर ने ससुराल घर में ही जहरीली गोलियां खा लीं। जिसके बाद अमरिंदर ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस घटना के लिए अपने ससुराल और सास को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो अपने पिता परमिंदर सिंह को भेज दी। हालत बिगड़ने पर ससुराल परिवार ने अमनिंदर को जगराओं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक अमनिंदर के सास-ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भीषण हादसाः कार में लगी आग, बच्चे सहित 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगरः पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में...

खुशियां बदली मातम में: 10 साल के बच्चे की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में पटाखे फोड़ते समय...

Punjab News: दुकान के बाहर लगाए स्टॉल में लगी आग, धूं-धूं टला टेंट और सामान, देखें वीडियो

जीरकपुरः ढकोली स्थित गुरु नानक एन्क्लेव के पास मार्केट...

भीषण हादसाः कार में लगी आग, बच्चे सहित 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगरः पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में हुंडई ऑरा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना...

खुशियां बदली मातम में: 10 साल के बच्चे की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में पटाखे फोड़ते समय एक 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा फट...

Punjab News: छठ पूजा को लेकर स्टेशन पर रेलवे का मेगा प्लान, स्पेशल ट्रेनें शुरू, पार्सल बुकिंग पर रोक, देखें वीडियो

लुधियानाः दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के...

बड़ा हादसाः खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, गाड़ी की बॉडी काटकर हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।...