पठानकोटः जिला से एक इंसान की क्रूरता की वीडियो आई सामने। जहां, एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे पर एक शख्स ने बेरहमी से डंडे बरसाए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक शख्स अपने हाथ में डंडा पकड़े हुआ है जो एक कुत्ते के बच्चे पर जबरदस्त प्रहार कर रहा है और इतनी जोर से मार रहा है कि उस कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई।
यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई इसके बाद इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई है और जैसे ही यह शिकायत और वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस हरकत में आई और तुरंत इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की तलाश शुरू की गई जिसके चलते पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरी घटना पठानकोट के दौलतपुर के इलाके की बताई जा रही है
इस बारे में बात करते हुए एसपी जगदीश राज अत्री ने बताया कि उनके ध्यान में यह वीडियो आई है जिसके चलते इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें एक शख्स की ओर से शिकायत भी दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जा रही है।