लुधियानाः नगर निगम के बी जोन कार्यालय में विजिलेंस टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों काबू किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर पर प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने संबंधित इंस्पेक्टर के कैबिन में जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े किसी काम के बदले मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से क्लर्क है और उसे इंस्पेक्टर का चार्ज दिया गया था। टीम वहां रखे दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस टीम रिश्वत से जुड़े मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित तौर पर कितनी रकम की रिश्वत ली गई थी और मामला किस प्रॉपर्टी के टैक्स की सेटलमेंट से जुड़ा है। विजिलेंस की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।
