.
BarnalaPunjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पुलाड़ा लिंक से काबू किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। वारदात वाली रात वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल आज दोपहर एक बजे एसएसपी बरनाला के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस वार्ता करेंगे।

दरअसल, घटना की रात तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव फरवाही स्थित सिंगर के पैतृक घर के बाहर पहुंचे थे। घर के बाहर बाइक रोककर बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड की और दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गनीमत यह रही कि वारदात के वक्त गायक गुलाब सिद्धू अपने घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना 12-13 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। गांव फरवाही में सिद्धू के पैतृक घर पर हमलावरों ने फायरिंग की। घर के बाहर पहुंचते ही युवकों ने बाइक रोकी। इसके बाद बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बता दें कि 10 जनवरी 2026 को पुलिस ने सिंगर गुलाब सिद्धू पर हमले की कोशिश के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुख्य साजिशकर्ता कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह (किंदा) था। आरोपी गुलाब सिद्धू के गाने ‘सरपंचियां’ से नाराज था। उसने सिंगर को सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। आरोपी एक लाइव शो के दौरान घात लगाकर हमला करने की फिराक में थे। उनका मकसद पंजाब में खौफ पैदा कर बाद में फिरौती वसूलना था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा (GMADA)...

Jalandhar News: 22 हजार नगदी,1 किलो अफीम और नशीली गोलियां बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और मिड-डे मील की क्वालिटी को ध्यान में रखते सरकारी प्राइमरी...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी रिश्ता बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कनाडा...