Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: विरोध करने पर 3 लुटेरों ने व्यक्ति को मारी गोली

Punjab News: विरोध करने पर 3 लुटेरों ने व्यक्ति को मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात शिवाला इलाके के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजा दिया। इस दौरान व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार 3 बदमाश शिवाला इलाके के पास पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही वारदात से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से 2 की मौत, देखें वीडियो

बुंदेलखंडः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल,...

आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बिजनौर: बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के ढाली...

Jalandhar News: बाजारों में पुलिस का एक्शन, दुकानदारों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे...

पुलिस को देख पानी में गिराई शराब से लदी कार, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

कैमूरः बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी...

टेलर और ट्रक की भीषण टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

रायबरेलीः लालगंज-उन्नाव मार्ग पर खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था...

पुल से नीचे गिरने पर ट्रक में लगी आग, जिंदा जलने से 2 की मौत, देखें वीडियो

बुंदेलखंडः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, मैनपुरी से झांसी जा रहा ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित...

आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बिजनौर: बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के ढाली बाजार में आग की लपटें इस मेडिकल स्टोर को निगल...

Jalandhar News: बाजारों में पुलिस का एक्शन, दुकानदारों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बाजार में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ गई है।...

पुलिस को देख पानी में गिराई शराब से लदी कार, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

कैमूरः बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी और इससे जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।...