.
PatialaPunjab News: साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 वर्षीय नौजवान

Punjab News: साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 वर्षीय नौजवान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः नाभा के गांव भोड़े में 14 वर्षीय बच्चा साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिर गया। इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी दादी के साथ खेतों से जानवरों के लिए हरा चारा लेने जा रहा था। इस दौरान वह अचानक साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अनाउंसमेंट करवाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव वासी नहर के किनारे जमा हो गए।

टना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों ने नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दादी ने कहाकि उसने पोते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बचाने में नाकाम रही।

घर में उसके एक पोता और पोती है। पोता 7वीं कक्षा का छात्र है। पगड़ी का कपड़ा नहर में गिराकर उसे बचाने की काफी कोशिश की। वहीं गांव वासी ने कहा कि बच्चे से रेहड़ी संभाली नहीं गई और सीधे वह नहर में गिर गया। राहगीर टिप्पर चालक ने जब घटना को लेकर बताया तो गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाई गई। बच्चे को ढूंढने की काफी तालाश की गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार, देखें वीडियो

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...