LudhianaPunjab News: सिधवां बेट में गोलीबारीः नकाबपोश हमलावरों ने मजदूर को बनाया...

Punjab News: सिधवां बेट में गोलीबारीः नकाबपोश हमलावरों ने मजदूर को बनाया निशाना, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिधवां बेट इलाके में शाम करीब 7 बजे गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने एक चौराहे पर मौजूद 32 वर्षीय मजदूर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। एक गोली उस व्यक्ति को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल व्यक्ति की पहचान जज सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल और पत्थर लगाने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जज सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सिधवां बेट चौराहे पर पहुंचे थे। जैसे ही वह मोटरसाइकिल से उतरने वाले थे, तभी तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर वहां आए। इन तीनों लोगों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने चौराहे पर मौजूद लोगों की तरफ दो-तीन गोलियां चलाईं। एक गोली सीधे उन्हें लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही बेहोश हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल व्यक्ति को तुरंत सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में जांच और एक्स-रे के बाद पता चला कि गोली उनके शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ के PGI रेफर कर दिया।

जज सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं है। उन्हें शक है कि हमलावर शायद किसी और को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन गोली उन्हें लग गई। घटना की जानकारी गांव के सरपंच और पुलिस को दे दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की...

दुरंतो एक्सप्रेस लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपए, कंज्यूमर कोर्ट के आदेश

नई दिल्लीः जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन...