HaryanaBrezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने स्पष्ट किया है कि दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का समझौता होने के बावजूद मामले में सामने आए तथ्यों की अनदेखी नहीं की जाएगी और आरोपों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

20 नवंबर को मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में हुई घटना को लेकर दुल्हन के पिता सुभाष कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि गोहाना के गांधी नगर निवासी और दिल्ली पुलिस में तैनात कुलदीप के साथ उनकी बेटी का रिश्ता करीब छह महीने पहले तय हुआ था। शादी के लिए उन्होंने करीब साढ़े 9 लाख रुपए की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई थी, लेकिन आरोप है कि दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार की मांग पर अड़ा रहा। मांग पूरी न होने पर शादी किए बिना बारात वापस लौट गई। अब मामले में दुल्हन के पिता ने कुलदीप पर एक और आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि कुलदीप ने अपनी पहली शादी की बात भी उनसे छिपाई थी। पिता का आरोप है कि यदि उन्हें पहले से इस बारे में जानकारी होती तो वह बेटी का रिश्ता नहीं करते। इस आरोप के सामने आने के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ सकता है। इस मामले में कुलदीप का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह शादी समारोह वाली वाटिका में घूमता दिखाई दे रहा है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि कुलदीप शादी से पहले वाटिका में यह देखने आया था कि वहां उसकी मांग के मुताबिक ब्रेजा कार खड़ी है या नहीं।

दूसरी ओर कुलदीप ने अपने ऊपर लगे दहेज मांगने के आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि उसने न तो ब्रेजा कार मांगी और न ही किसी प्रकार के दहेज की मांग की। उसने विवाद की वजह वाटिका में प्रवेश, कपड़े बदलने की व्यवस्था और आयोजन को लेकर विवाद को बताया था। उसने लड़की पक्ष पर उसे बंधक बनाने का आरोप भी लगाया था। कुलदीप ने कहा था कि वह अब भी शादी के लिए तैयार है।

सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामले में दोनों परिवारों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उनके द्वारा उपलब्ध करवाए साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं महिला आयोग द्वारा एफआईआर दर्ज करने के निर्देश मिलने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी कुलदीप को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की...

दुरंतो एक्सप्रेस लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपए, कंज्यूमर कोर्ट के आदेश

नई दिल्लीः जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को...