Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, देखें वीडियो

Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना – व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह रोजाना शराब पीने का वह आदी था। शराब के कारण घर पर अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था। घटना टिब्बा रोड के सुभाष नगर की है। मृतक की शिव शंकर(32) सुभाष नगर का रहने वाला है। बीते दिन पत्नी ने शिव शंकर को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने बताया कि मृतक शिव शंकर राज मिस्त्री का काम करता था। वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसके चार बच्चे है। पत्नी सवीता फैक्ट्री में काम करती है। मामले का पता तब चला जब मृतक की पत्नी सवीता काम से घर लौटी। जिसने पति को पंखे के साथ लटका हुआ देखा। जिसके बाद मकान मालिक और थाना टिब्बा की पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब पीने का आदि था। उसके परिवार में 2 बेटे व 2 बेटिया है।

शिव शंकर के पास पिछले कुछ दिनों से कोई काम नहीं था। जिसके चलते वह घर पर ही रहता था। पत्नी के अनुसार काम ना होने के चलते शिव शंकर काफी परेशान चल रहा था। वह उससे शराब के लिए पैसों की मांग भी करता रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -