Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: सुसाइड मामला, मरने से पहले अरुण की वीडियो आई सामने,...

Jalandhar News: सुसाइड मामला, मरने से पहले अरुण की वीडियो आई सामने, किए खुलासे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में मछली मार्किट में लॉटरी की दुकान के कर्मी ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ लक्की पुत्र मुलख राज निवासी शहीद बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। मृतक ने वालिया की दुकान पर पंखे से लटक कर जीवनलीला समाप्त की है। मृतक अरुण ने मरने से पहले वीडियो बनाई और खुलासे किए। वीडियो जारी करते हुए अरुण ने भाभी रश्मी, कमांडू पाजी के परिजन और सुधीर का नाम लेते हुए कहा कि मेरे सिर पर इतना ज्यादा कर्ज नहीं है। लेकिन मुझे काफी परेशान किया जा रहा है, मैं 10-10 प्रतिशत ब्याज नहीं दे सकता। मैंने काफी ब्याज दिया है। अरुण ने कहाकि मेरी दो बेटियां है और मेरी बेटियो को जिंदगी जी लेने दो, उनका कोई सहारा नहीं है।

उनका एक सहारा था और वह उससेे छीन लिया जा रहा है। पैसे किसी ने साथ नहीं लेकर जाना, लेकिन किसी का घर ना बर्बाद करें। मैं तुमसे काफी परेशान हो चुका था और दिन रात घरों बाहर रहकर धक्के खा रहा था। मैंने सोचा था कि मैं इस परिवार के साथ रहूंगा और अच्छी जिंदगी व्यतीत करूंगा। अरुण ने कहा कि कितना कर्ज था एक लाख रुपए था। आज एक लाख रुपए भी मेरे हिसाब करोड़ के बराबर बन चुका था। काम करता था तो मुझे फोन करके परेशान किया जाता था। लॉटरी का काम करके मैंने बदनाम ली, और लॉटरी के काम में सबकुछ बर्बाद कर दिया। केस करवा करवा कर पैसे देता रहा।

लेकिन आज मुझे इतना टार्चर किया जा रहा है कि मेरी बस हो गई है। प्रशासन और लेन-देन वालों के हाथ जोड़कर जा रहा हूं, मैं किसी को कुछ नहीं कहता। लेकिन वह उन्हें कहना चाहता है कि इस तरह किसी का घर बर्बाद ना करें। छोटी-छोटी बच्चियों की ब-दुआए ना लो। लोगों के घर बर्बाद ना करों। रश्मी भाभी का नाम लेकर कहाकि मैं तुम्हें मां समझा था। भाभी ने मुझे कहाकि तेरे घर का जुलूस निकालना है और मुझे मारना है। अरुण ने कहा कि मुझे मारने से कुछ नहीं मिलना, मैं खुद ही मर रहा है। मेरे परिवार के चैक आपके पास है और आपने गलत इस्तेमाल करने के लिए रखे है, ऐसा ना करना।

आपके घर पर भी बेटियां है, किसी को दुखी ना करों। मोहित का नाम लेकर कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो वह मेरा अतिंम संस्कार कर दें और रस्म क्रिया अच्छे से कर दें, मेरे परिवार से यह कुछ नहीं होगा। मेरी बहन-जीजा और भांजे से कोई बात ना करना, वह मेरे से पहले ही दूर हो चुके है। बहन को कहा कि वह हंसती रहे और पीछे से उसकी बेटियों का ध्यान रखें। दूसरी ओर मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना के दौरान मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और वायस रिकार्ड भी पुलिस ने कब्जे मे ली है। उन्होंने कहाकि 2 से 4 लोगों से मृतक ने पैसे लिए थे और वह उसे तंग परेशान कर रहे थे।

थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि अरुण कुमार ने गुलाब देवी रोड पर स्थित दुकान पर पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सोनिया ने कहा कि पति ने बेटी के ईलाज के लिए 2 से 4 लोगों से पैसे उधार लिए थे। ऐसे में उक्त लोग पति को काफी तंग परेशान कर रहे थे। देर रात से पति घर से चला गया था और काफी परेशान था। जांच में सामने आया है कि एक लाख रुपए उधार लिए थे। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक ने मरने से पहले परिवार को सुसाइड नोट WhatsApp के जरिए भेजा था। सुसाइड नोट और परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। सुसाइड नोट में मृतक में व्यक्तियों के नाम लिखे हुए है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -