Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: ED Raid पर बोले CM MANN और Cheema, गुरुओं की...

Punjab News: ED Raid पर बोले CM MANN और Cheema, गुरुओं की धरती को औरंगजेब भी नहीं झुका सका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर रेड की। ईडी अधिकारियों के लगभग 20 वाहन सुबह 7 बजे पहुंचे घर पर पहुंचे। इसके अलावा, लगभग 3 दर्जन सीआईए सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया। इस कार्रवाई को लेकर सीएम मान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है।

एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा।

वहीं वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहाकि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव ईडी, सीबीआई के तंत्रों से जीती है। जिसके बाद अब पंजाब पर हमला बोला है। लगातार कैबिनेट मंत्रियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पहले अमन अरोड़ा पर कार्रवाई की गई और अब संजीव अरोड़ा पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दूसरी बार संजीव अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की गई और वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। देश के सबसे बड़े लोकतंत्र को खतरा भाजपा से बना हुआ है। भाजपा की मंशा देश में उनकी पार्टी रहने की है। सत्ता के नशे में आकर वह एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -