Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

Punjab News: नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पायल विधानसभा क्षेत्र की मलौद सब-तहसील में रजिस्ट्रियों से जुड़े विवाद में सरकार ने एक्शन लेते हुए नायब तहसीलदार रघबीर सिंह को निलंबित कर दिया। इस संबंध में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान रघबीर सिंह का मुख्यालय डीसी कार्यालय फाजिल्का निर्धारित किया गया है। यह मामला पहली बार 16 जनवरी को सामने आया था। आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सार्वजनिक तौर पर मलौद सब-तहसील में हो रही रजिस्ट्रियों पर सवाल उठाए थे।

विधायक मनविंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि स्थानीय लोगों की रजिस्ट्रियों को नजरअंदाज कर बाहरी इलाकों की रजिस्ट्रियों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी थी। विधायक ग्यासपुरा ने बताया कि उन्हें गुजरात दौरे के दौरान लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नायब तहसीलदार स्थानीय लोगों के काम छोड़कर बाहरी क्षेत्रों की रजिस्ट्रियां कर रहे हैं।

उन्होंने इस पूरे मामले में गंभीर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी। जानकारी मिलते ही विधायक ने पंजाब सरकार के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित नायब तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रियां करने से रोक दिया गया। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए गए। डीसी द्वारा मामले की जांच कराई गई और एसडीएम पायल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

विधायक ग्यासपुरा ने उस समय स्पष्ट कहा था कि यदि जांच में जरा भी गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा नायब तहसीलदार रघबीर सिंह को निलंबित किया जाना उसी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -