Dope Test: भारतीय कुश्ती खेल की स्टार खिलाड़ी को तगड़ा झटका लगा है। जहां, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगा दिया है। WFI ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इससे WFI संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ। महासंघ ने जारी नोटिस में कहा कि उनके आचरण से देश की छवि खराब हुई है और भारतीय कुश्ती को नुकसान पहुंचा है।
नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का मिला समय
नियमों के तहत छह महीने की नोटिस अवधि पूरी न करने के कारण विनेश घरेलू नेवल पर कोई मुकाबला नहीं खेल सकेंगी। इस बैन के चलते 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी उनका नाम शामिल नहीं होगा, जिसे उनका कमबैक इवेंट माना जा रहा था। विनेश फोगाट को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।
