Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: कोलकाता म्यूजिक के मालिक से 1.80 लाख की नगदी और...

Jalandhar News: कोलकाता म्यूजिक के मालिक से 1.80 लाख की नगदी और लैपटॉप लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके सेंट्रल टाउन में शुक्रवार रात टायर पंक्चर गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कोलकाता म्यूजिक शॉप के मालिक कुलविंदर सिंह को निशाना बनाया और उनकी कार से लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज और करीब 1.80 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग उड़ा लिया।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कुलविंदर सिंह ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे होंगे। वह अपनी दुकान बंद करके कार से घर जा रहा था। इस दौरान सेंट्रल टाउन स्थित गीता मंदिर के पास वह पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने कार का शीशा खटखटाया। | उन्होंने इशारा किया कि कार का टायर पंक्चर है। यह देख मैंने कार रोक ली। टायर असल में पंक्चर था। मैं डिक्की से पंप निकालकर हवा भरने पीछे की ओर आया।

इसी दौरान लुटेरों ने कार का पिछला दरवाजा खोला और सीट पर रखा बैग ले गए। लुटेरों में से एक लंबा और काला था। लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह गलियों का फायदा उठाकर तेजी से निकल गए। वारदात के बाद पीड़ित ने थाना नंबर-3 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -